लखनऊ, जून 7 -- देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ रक्षा उत्पादन और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना सहित कई रक्षा संबंधी इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है। डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं को शोध और नवाचार के अवसर मिल रहे हैं। आलमबाग के टेढ़ी पुलिया पर आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद में रविवार को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। अधिकांश रक्षा उपकरण अब देश में ही निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ तेजी से आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहर के रूप में विकसित हो रहा है तथा आने वाले समय में देश के अग्रणी शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा。 यह भी पढ़ें- जनता का विश्वास सबसे बड़ी ...