रक्षामंत्री से ठंडे पानी के लिए फ्रीजर लगवाने की मांग
लखनऊ, जून 7 -- भीषण गर्मी में लोगों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भाजपा नेता रणविजय सिंह ने रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ से शहर में विभिन्न स्थानों पर फ्रीजर रखवाने की मांग की है। उन्होंने रक्षामंत्री को बताया कि ठंडे पानी के लिए पैसा खर्च करना पड़ रहा है। यदि कुछ प्रमुख स्थानों पर जहां लोगों का आवागन ज्यादा हो वहां फ्रीजर की व्यवस्था हो जाए तो बहुत ही राहत मिलेगी। रक्षामंत्री ने उनके सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.