लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ। खुदरा क्षेत्र के व्यापारियों के कारोबार को बचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से मिला। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के आवास पर मुलाकात की। संजय गुप्ता ने खुदरा क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं से रक्षा मंत्री को अवगत कराया और इस मामले में हस्तक्षेप कर केंद्र सरकार से दोनों नीतियां बनवाने की मांग की। राजनाथ सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता करने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, ट्रांसपोर्ट नगर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र मौर्य तथा युवा ...