मेरठ, अगस्त 29 -- मेरठ कैंट समेत देशभर की छावनियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान देश की छावनियों और रक्षा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने भारत सरकार की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति को रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले छावनी क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर जोर दिया। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रक्षा मंत्री से वित्त आयोगों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली कुल धनराशि में देश के छावनियों (कैंट बोर्ड) को भी उचित हिस्सा प्रदान किए जाने के संबंध में चर्चा की, ताकि इन क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिल सके। इसी तरह मेरठ समेत देश के कैंट बोर्डों के ...