लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहर को 58.27 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। शनिवार को गोमतीनगर में आयोजित गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के वार्षिक उत्सव में रक्षामंत्री मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके पांच परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसमें कम्युनिटी सेंटर एवं डे केयर सेंटर, ऐशबाग में सामुदायिक केंद्र, हुसैनाबाद में कला संग्रहालय और गोमतीनगर के विनीत खंड में देव वन-नक्षत्र वाटिका के साथ ई-लाईब्रेरी शामिल है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का दिन लखनऊ के इतिहास के पन्नों में एक नई इबारत लिखने जा रहा है। आज यहां पर सिर्फ कुछ बिल्डिंग या कुछ प्रोडक्ट का उद्घाटन करने के लिए नहीं आए हैं। हमारा संकल्प लखनऊ का विकास है। आप सब ने मुझे लखनऊ का सांसद भी चुना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.