प्रयागराज, मई 2 -- जिले में हो रहे सेना के कार्यक्रम के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम प्रयागराज आ जाएंगे। इस वीआईपी कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के नौ वरिष्ठ और 21 सहायक प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है। पूरे कार्यक्रम के नोडल एडीएम सिटी सत्यम मिश्र होंगे। जिन्हें पूरी व्यवस्था देखनी होगी। रक्षामंत्री रविवार शाम सवा पांच बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच जाएंगे। जबकि सोमवार दोपहर 11:45 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था आदि सुनश्चित करने के लिए एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ शिष्टाचार व्यवस्था के लिए तीन अफसर तैनात किए गए हैं। एमईएस आईबी कैंट में एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा व उनके साथ दो अफसर तैनात किए गए हैं। अरैल घाट की व्यवस्था एस...