नोएडा, अगस्त 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार से नोएडा और ग्रेनो नोएडा डिपो से स्पेशल बसें चलेंगी। यात्रियों की भीड़ के आधार पर बसें अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी। 31 अगस्त तक यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। 27 अगस्त से 29 अगस्त तक बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की सभी 305 बसें रूट पर दौड़ेंगी। बसें करीब 800 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसमें बुलंदशहर, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मेरठ आदि पास के शहरों के लिए यात्रियों की भीड़ की संभावना के चलते बसों के फेरों की संख्या अधिक रहेगी। यह भी पढ़ें- Orai News: रक्षाबंधन पर बढ़ाए अतिरिक्त बसों के फेरे, बहनों को नहीं होगी परेशानी उत्तर प्रदेश परिवहन न...