मेरठ, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को दी गई फ्री सफर की सौगात गुरुवार से शुरू हो गई। एक सहयात्री के साथ दी गई ये सौगात 29 अगस्त की आधी रात तक जारी रहेगी। फ्री सफर के सौगात के चलते रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके सहयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। मेरठ डिपो और सोहराबगेट डिपो से चलने वाली लंबे रूटों की बसों में दोपहर से लेकर देर शाम तक लोग अपनी मंजिल की तरफ रवाना होते रहे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रक्षाबंधन वाले दिन लोकल रूटों पर भारी भीड़ रहेगी। इसके लिए रोडवेज ने लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसों के अलावा उनके ट्रिप बढ़ाने की भी व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रक्षाबंधन पर कम पड़ीं बसें, बहनें हुईं परेशान यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। भैसाली बस अड्डे पर मेरठ से दिल्ली, नोए...