नई दिल्ली, अगस्त 23 -- महिलाओं को अपना चेहरा साफ और बेदाग पसंद होता है। जिसे पाने के लिए वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं और तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप घरेलू चीजों को चेहरे पर लगाना शुरू करें। यहां हम तीन स्टेप में घर पर मौजूद चीजों से फेशियल करने का तरीका बता रहे हैं। इन तीन स्टेप्स में आप साफ और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अच्छी स्किन चाहती हैं तो यहां बताए तरीके से फेशियल जरूर करें। सीखे 3 स्टेप फेशियलपहला स्टेप इस स्टेप में स्किन को साफ और एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए आपको फिटकरी के छोटे से टुकड़े और गुलाब जल की जरूरत होगी। इसे अपनाने के लिए फिटकरी को गुलाब जल में डुबोएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। अच्छी ...