झांसी, अगस्त 26 -- झांसी। रक्षाबंधन मेले में यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। गाड़ी संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन तक अस्थायी विस्तार किया गया है। यह व्यवस्था रक्षाबंधन मेला अवधि के दौरान यात्रियों को आगरा एवं मथुरा के बीच अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। वर्तमान में ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से आगरा कैंट तथा 11902 आगरा कैंट से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के बीच संचालित होती है। ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस गुरुवार एवं 30 अगस्त को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से मथुरा जंक्शन तक विस्तारित होकर संचालित होगी। यह भी पढ़ें- वाराणसी ...