रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे दिल्ली, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर कार में मारी टक्कर; 4 की मौत
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 31 -- आशीष धामा, ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा से देर रात भीषण हादसे की खबर आई है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई है। घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कट के पास की है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रहे कार और बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल है।अनियंत्रित ट्रक ने कार-बाइक को मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब सवा 11 बजे के आसपास एक ट्रैक ग्रेनो से आगरा की तरफ जा रहा था। जेवर कट के आसपास अचानक ट्रैक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर एक कार और बाइक से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जिस भाई की कलाई पर बांधी राखी, उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.