अलीगढ़, अगस्त 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का महापर्व रक्षाबंधन इस बार बाज़ारों के लिए खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया है। शहर के रेलवे रोड, महावीर गंज, सेंटर पॉइंट और क्वार्सी जैसे प्रमुख बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं है। व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के ताजा अनुमानों के मुताबिक, इस साल देश भर में रक्षाबंधन से जुड़ा कुल कारोबार Rs.30,000 करोड़ के पार पहुंच रहा है। इसमें अकेले राखी के धागों का व्यापार ही करीब Rs.25,000 करोड़ का आंका गया है। इस त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के बाजार में जो उछाल आया है, उसने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाजारों में त्योहार का उल्लास छायामिठाई से ऊपर उठे भाई, गैजेट्स और गाड...