लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- Kanpur News: 2.20 लाख बहनों ने किया मुफ्त सफर रक्षाबंधन पर तीन दिनों में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में 88.94 लाख से अधिक महिलाओं व सहयात्रियों ने मुफ्त बस यात्रा की। परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार 27 से 29 अगस्त के मध्य कुल 88,94,730 यात्रियों ने निशुल्क बस यात्रा की। इनमें 55.17 लाख महिलाएं और 33.76 लाख सहयात्री शामिल रहे। मुफ्त यात्रा पर राज्य सरकार ने 106.98 करोड़ रुपये खर्च वहन किया है।यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल के अनुसार इस सुविधा को सफलतापूर्वक लागू करने में निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और चालक-परिचालकों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार रक्षाबंधन पर...