हरदोई, अगस्त 29 -- सुरसा। रक्षाबंधन पर जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मना रही थीं, वहीं ब्लॉक सुरसा की 37 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2421 मजदूरों के काम करने का मामला सामने आया है। त्योहार के दिन बड़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने से अब मनरेगा के कार्यों और भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन भी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य चलते रहे। कई पंचायतों में मजदूरों की संख्या 100 से अधिक रही, जबकि कुछ पंचायतों में यह आंकड़ा 200 के पार था। इनमें बड़ी संख्या में महिला मजदूरों के नाम भी दर्ज बताए जा रहे हैं। एक ओर जहां लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर मजदूर फावड़ा लेकर मनरेगा के कार्यों में जुटे नजर आए। खंड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी ने बताया कि मामला संज्ञान...