रक्षाबंधन पर 'मिशन रक्षा सूत्र' से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश
बदायूं, अगस्त 27 -- बदायूं। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपायों की जानकारी दी और विषम परिस्थितियों में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी राहुल पांडे के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह की अगुवाई में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत 'मिशन रक्षा सूत्र' के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.