शिमला, अगस्त 27 -- हिमाचल प्रदेश में इस बार रक्षाबंधन के मौके पर सभी सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस फैसले से इस बार रक्षाबंधन पर सरकारी कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के दिन सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर मिलेगा। वहीं महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मिलेगी।राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 28 अगस्त शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले सभी व...