लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर रोडवेज निगम ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसके चलते हरदोई रीजन में 400 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या को देखकर बसों के रूपों में बदलाव और फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। त्यौहार के दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। रक्षाबंधन के मद्देनजर हरदोई रीजन में 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों और उनके फेरों का संचालन करेगा। इस दौरान महिलाओं के लिए 27 से 29 अगस्त तक राज्य की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी गई है। गोला डिपो की 140 निगम बसों और 30 अनुबंधित बसों के साथ लखीमपुर डिपो की निगम की दस और अनुबंधित 80 बसों को इन रोड रखकर संचालन होगा। यह भी पढ़ें- सहयात्री के साथ महिलाएं कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा 26 अगस्त से 31 अगस्त त...