रक्षाबंधन पर सड़क हादसे में परिवार के इकलौते पुत्र की मौत, कोहराम
अमरोहा, अगस्त 28 -- हसनपुर। रक्षाबंधन पर सड़क हादसे में इकलौते भाई की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी निवासी 18 वर्षीय दीपांशु पुत्र नरेश कुमार गुरुवार देर शाम अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए शहर आया था। जैसे ही वह अमरोहा अड्डे के पास सड़क के बाईं ओर स्थित पंप पर बाइक मोड रहा था कि अचानक सामने से ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। दीपांशु की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दीपांशु परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। दुर्घटना के वक्त दीपांशु के माता-पिता रक्षाबंधन पर दिल्ली में एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। खबर लगते ही देर रात वह भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.