नई दिल्ली, जुलाई 29 -- -दिल्ली लक्ष्मी योजना की मंजूरी से खुश महिलाओं ने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी मिलने से खुश महिलाओं ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने इस योजना को नारी सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 अगस्त से इस योजना का पोर्टल प्रारंभ होगा, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। पात्रता सत्यापन व स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर प्रथम चरण की लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- दिल्ली की 15% महिलाओं को नहीं मिल सकेगा 2500 वाला फायदा, एक शर्त बनी बाधामुख्यमंत्...