रक्षाबंधन पर रामलला के लिए बड़ी बहन देवी शांता ने भिजवाई राखी, श्रृंगी ऋषि आश्रम से पहुंची मिठाई और फल
अयोध्या, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके पहले गुरुवार को राम मंदिर में विराजमान रामलला की बड़ी बहन देवी शांता की ओर से चारों अनुजों के साथ पुजारियों के लिए भी राखियां व मिठाई एवं फलादि भेजा गया। राखी समेत सभी सामग्रियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के आशीर्वाद से उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को रामलला के अर्चक संतोष कुमार तिवारी की मौजूदगी में भेंट किया गया। महंत कमलनयन दास ने श्रृंगी ऋषि आश्रम से समर्पित राखी व उपहारों को पुजारी के हवाले कर मंदिर में अर्पित करने का निर्देश दिया। पुजारी तिवारी ने भेंट को स्वीकार कर शुक्रवार को निर्धारित मुहूर्त में रामलला को राखी बांधने का वचन दिया। इस मौके पर महंत कमलनयन दास ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद हम सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.