नई दिल्ली, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को इस बार सुबह का समय ही खास तौर पर ध्यान में रखना होगा। पंचांग के अनुसार राखी बांधने का मुख्य शुभ मुहूर्त सिर्फ 3 घंटे 51 मिनट का रहेगा। दिल्ली के पंचांग के अनुसार बहनें सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।28 अगस्त को ही क्यों मनेगा रक्षाबंधन इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।सुबह 5:57 से 9:48 तक राखी बांधने का मुहूर्त दिल्ली के पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। यानी बहनों के पास मुख्...