बलरामपुर, अगस्त 27 -- उतरौला, संवाददाता। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई रोडवेज बस की मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ गुरुवार सुबह छह बजे से ही मिलने लगा। परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। गोंडा, बलरामपुर व बस्ती मार्गों पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में सफर किया। बहनों ने मायके पहुंचकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की खुशी जाहिर की। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी, ताकि महिलाएं त्योहार मनाने के बाद सुरक्षित अपने घर लौट सकें। बसों में यात्रा कर रहीं अनीता देवी, माया देवी, सुषमा, आरती और नेहा सोनी समेत अन्य महिलाओं ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राजस्थान में महिलाओं को रोडवेज में दो दिन मुफ्त सफर महिलाओं का कहना ...