कौशाम्बी, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बहनों के लिए परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा का असर गुरुवार को सैनी बस स्टाप पर साफ दिखाई दिया। सुबह से शाम तक बस स्टाप और सैनी चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में माता और बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बसों से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होती नजर आईं। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से माताओं-बहनों में खासा उत्साह रहा। बसों के इंतजार में महिलाएं अपने बच्चों और परिजनों के साथ बस स्टाप पर बच्चों की इंतजार में खड़ी नजर आई। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनें बसों से सैनी बस स्टाप पहुंचीं और वहां से पैदल अथवा अन्य साधनों से अपने भाइयों के घरों के लिए रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्राईवेट वाहन छोड़ सरकारी बसों से बहनों ने क...