गुड़गांव, अगस्त 24 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को बड़ा तोहफा देते हुए हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा की घोषणा की है। राज्य परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह विशेष सुविधा 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की रात 12 बजे तक पूरी तरह लागू रहेगी। सरकार के इस निर्णय से राज्यभर की लाखों महिलाओं को अपने भाइयों के घर आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। मुफ्त यात्रा की यह योजना न केवल राज्य की सीमाओं के भीतर चलने वाली बसों पर लागू होगी, बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ तक आने-जाने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों पर भी पूरी तरह मान्य रहेगी। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में...