बरेली, अगस्त 29 -- मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को हर माह की तरह जुलाई माह का मानदेय रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी समय से नहीं मिल सका। मानदेय का भुगतान न होने से आर्थिक रूप से सीमित आय पर निर्भर इन कर्मचारियों में गहरी निराशा, पीड़ा और असंतोष देखने को मिल रहा है। इस गंभीर समस्या पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर ने कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मी विद्यालयों की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं।इसके बावजूद जब उनके श्रम का पारिश्रमिक समय पर नहीं मिलता, तो यह स्थिति कर्मचारियों के लिए अत्यंत पीड़ादायक हो जाती है। हरी शंकर...