बरेली, अगस्त 4 -- रेलवे आगामी रक्षा बंधन के त्यौहार के दृष्टिगत होने वाली भीड़ को देखते स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि का विस्तार कर दिया। पूरी अगस्त तक स्पेशल चलेंगी। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। काफी ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच भी बढ़ाये गये हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार बढ़ाने के अलावा संचलन समय, ठहराव एवं मार्ग में किसी प्रकार को परिवर्तन नहीं किया गया। (02563) बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, (02564) नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस, (02569) दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, (02570) नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस की संचालन अवधि 31 अगस्त कर दी गई है। यह भी पढ़ें- काम की खबर (05579) पूर्णिया कोर्ट-आननद विहार टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 30 अगस्त तक बढ़ाया गया ...