रक्षाबंधन पर भाजपा मंडल मंत्री का मकान साफ कर गए चोर, नगदी व जेवरात उड़ाए
सवांददाता, अगस्त 29 -- यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज में भाजपा नेता के घर चोरी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर रोड पर रक्षाबंधन के त्यौहार पर बंद एक घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता भाजपा की स्थानीय मंडल मंत्री हैं। सूचना पाकर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज राम बाबू सिंह मौके पर पंहुचे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ज्योति नगर रोड, मोहनलालगंज निवासी विमलेश शर्मा जो कि भाजपा की मंडल मंत्री हैं, ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार वह अपने परिवार के साथ मौसी के घर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने गई हुई थीं। इस दौरान, मोहनलालगंज स्थित उनके घर में कोई नहीं था। देर रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाते हुए घर का मुख्य गेट और मुख्य कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.