रक्षाबंधन पर भाई-बहन लगाएंगे पौधे
मेरठ, अगस्त 26 -- पौधरोपण महाअभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए वन विभाग अब त्योहारों और विशेष अवसरों को हरियाली से जोड़ने की पहल करने जा रहा है। मेरठ मंडल के प्रत्येक जिले की वन विभाग की हर रेंज में रक्षा बंधन वाटिका और गुरु वाटिका स्थापित की जाएगी। इन विशेष वाटिकाओं में भाई-बहन और गुरु-शिष्य मिलकर पौधे रोपेंगे। रक्षाबंधन पर भाई को राधी बांधने के साथ दोनों पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। इसी तरह शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य मिलकर 'गुरु वाटिका' में पौधे लगाएंगे। वन संरक्षक आदर्श कुमार ने इस संबंध में मेरठ मंडल के सभी जिलों के प्रभागीय वन अधिकारियों (डीएफओ) को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वन विभाग की प्रत्येक रेंज में इन विशेष वाटिकाओं की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कराने को कहा है。
हरियाली से जुड़ेंगे रिश्तों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.