बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रक्षाबंधन पर्व को इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की तैयारी है। वन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर भाई-बहन के नाम से पौधारोपण कराया जाएगा। अभियान के तहत भाई अपनी बहन और बहन अपने भाई के नाम से पौधा लगाएंगे। इसके जरिए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। वन विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पौधारोपण के लिए स्थानों का चयन करने के साथ ही पौधों की उपलब्धता और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग के प्रभागीय निदेशक डॉ. शिरीन ने बताया कि जनपद में एक विशेष अभियान के तहत भाई-बहन के नाम से रक्षाबंधन पर्व पर पौधरोपण किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...