इटावा औरैया, अगस्त 23 -- भरथना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गिरधारीपुरा शाखा के तत्वावधान में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व आध्यात्मिक उल्लास के साथ सेवा केंद्र के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की स्मृति और दीप प्रज्ज्वलन के साथ बीके अनीता दीदी, प्रभारी ब्रह्माकुमारीज भरथना, सह प्रभारी बीके अंजलि बहन और बीके कीर्ति बहन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बीके अनीता दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि परमात्मा के स्नेह और पवित्रता का अटूट बंधन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मनुष्य को काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे आंतरिक विकारों से बचाने का सच्चा रक्षा सूत्र परमात्मा की याद और राजयोग है। यह भी पढ़ें- प्रेम,...