अररिया, अगस्त 30 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। रक्षाबंधन के मौके पर बहन को ससुराल से मायके लाने पहुंचे भाई पर उसके ससुराल वालों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। भाई को बचाने पहुंची बहन पर भी हमला कर दिया गया। घटना में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में घायल प्रिया रानी, पिता गोपाल ठाकुर निवासी फरयानी खोखा, श्रीनगर, पूर्णिया ने शनिवार को फारबिसगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में सैगगंज फारबिसगंज निवासी स्व. विकास ठाकुर, पिता जयनारायण ठाकुर के साथ हुई थी। वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटना ...