लखीमपुरखीरी, अगस्त 28 -- लखीमपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर अपने घरों और रिश्तेदारों तक पहुंचने के लिए लोग शुक्रवार सुबह से ही यात्री जुटने लगे थे। वहीं, ट्रेनों में यात्रियों को बैठने के लिए जगह पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। हालत यह रही कि एक भी ट्रेन नहीं बढ़ाई गई। इस वजह से सीट की मारामारी बनी रही। दूसरी ओर, रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा के चलते लखीमपुर और गोला बस अड्डों पर भी भारी भीड़ रही। महिलाएं अपने मायके और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने के लिए सुबह से ही बसों का इंतजार कर रही थीं। बस के आते ही उसमें सवार होने के लिए महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।...