रक्षाबंधन पर प्रयागराज से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और शकूरबस्ती के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल 29 अगस्त को प्रयागराज से रात आठ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 04166 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। ट्रेन दिल्ली, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और फतेहपुर में ठहराव के बाद रात 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- काम की खबर यह भी पढ़ें- यूपी से मुंबई के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.