गुड़गांव, अगस्त 27 -- दूसरे डिपो की बसें शहर में नहीं पहुंचने से स्टैंड पर भीड़ उमड़ी, आरक्षित वाहन व्यस्त रूट पर रवाना किए गए गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त यात्रा सुविधा के पहले ही दिन बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के आगे सभी इंतजाम नाकाफी रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी के बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की शुरुआत गुरुवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का संचालन शुरू किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद अचानक सभी काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगी। स्थिति उस समय और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई जब अन्य जिलों के डिपो से आने वाली नियमित बसें समय पर गुरुग्राम नहीं पहुंच सकीं। अचानक बढ़े यात्री ...