प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर मुश्किल होता जा रहा है। दिल्ली और मुंबई रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटें तेजी से भर गई हैं। दिल्ली रूट की 18 ट्रेनों में सोमवार को रिग्रेट की स्थिति रही। यानी इनमें प्रतीक्षा सूची भी पूरी हो चुकी है और अब नए टिकट की बुकिंग संभव नहीं है।रक्षाबंधन के आसपास यात्रियों की भीड़ बढ़ने से जम्मूतवी, नंदन कानन, महानंदा, महाबोधि, हावड़ा राजधानी, तेजस राजधानी, पूर्वा, शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। मुंबई रूट की कोलकाता मेल, पाटलिपुत्र, कामायनी और एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस में भी आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। वेटिंग टिकट के नए नियम से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। ऑनलाइ...