जयपुर, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को जयपुर सेंट्रल जेल का माहौल कुछ देर के लिए बेहद भावुक हो गया। आम दिनों में जहां जेल के मेन गेट पर सुरक्षा और सख्ती नजर आती है, वहीं शुक्रवार को इसी गेट के पास बहनों की भीड़ दिखाई दी। हाथों में राखी, मिठाई और आंखों में भाई से मिलने की उम्मीद लिए बहनें जेल पहुंचीं। सामने सलाखों के पीछे खड़े भाइयों को देखते ही कई बहनों की आंखें नम हो गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें अपने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंचने लगी थीं। जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मेन गेट के पास सुरक्षा के बीच मुलाकात का इंतजाम किया गया, ताकि ज्यादा भीड़ के बावजूद बहनों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।दो मिनट की मुलाकात. लेकिन भावनाएं हजारों मुलाकात क...