नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Chandra Grahan 2026 Kumbh Rashi mein: 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस बार ग्रहण का संयोग ज्योतिष की दृष्टि से भी खास माना जा रहा है। ग्रहण कुंभ राशि में पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों में कुंभ राशि में होने वाले ग्रहण के प्रभाव को लेकर विशेष उल्लेख मिलता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि महर्षि नारद को ज्योतिष का बड़ा विद्वान माना गया है और नारद संहिता में ग्रहण अध्याय के अंतर्गत अलग-अलग राशियों में ग्रहण के फल का वर्णन मिलता है। उनके अनुसार कुंभ राशि को वायु तत्व की राशि और स्थिर राशि माना गया है। ऐसे में कुंभ राशि में ग्रहण होने पर शास्त्रीय ज्योतिषीय मान्यताओं में प्राकृतिक घटनाओं से जुड़े संकेतों की चर्चा...