रक्षाबंधन पर्व आज: भाई की कलाई पर बंधेगा स्नेह का अटूट धागा, बाजारों में उमड़ी भीड़
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज बेहद उत्साह, उल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस बार बहनों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे पूरा दिन मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बहनों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी बांधने का सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से शुरू होकर सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। ऐसे में बहनों ने पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। बहनें शुभ मुहूर्त में पूरी विधि-विधान से भाइयों के माथे पर कुमकुम और रोली का तिलक लगाकर आरती उतार कर उनकी कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा का वचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.