फरीदाबाद, अगस्त 30 -- रक्षाबंधन पर खुशियां मनाने एकसाथ इकट्ठा हुए तीन भाई बहन एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कथित तौर पर शनिवार सुबह चार भाई-बहनों को रौंद दिया जिसमें से तीन की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है। भाई बहन फरीदाबाद में अखिलेश के घर में रक्षाबंधन के दिन इकट्ठा हुए थे। सभी ने मिलकर इस पर्व को खुशी से मनाया और रात में सभी वहीं रुक गए। अगली सुबह उनके साथ एक भयावह हादसा होगा ये किसे पता था।घर वापस जाने की तैयारी एनडीटीवी के मुताबिक, शनिवार की सुबह तीन भाई बहन अपने घर वापसे जाने के लिए तैयारी करने लगे। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि वे उन्हें बस स्टैंड तक छोड़कर आएगा। इसके बाद चारों भाई बहन बस स्टैंड पर इंतजार करने लगे। 10-15 मिनट इंतजार करने के बाद अचानक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी...