बरेली, अगस्त 29 -- Bareilly Murder: यूपी के बरेली जिले में रक्षाबंधन की देर रात भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक के मुताबिक, घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया में हुई। मृतक की पहचान भाजपा मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप के तौर पर हुई है। पारीक ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इस बीच पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप बगिया के पास मौजूद थे और इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने धारदार हथिया...