गया, अगस्त 26 -- एक दिन बाद शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन है। गुरुवार को पूर्णिमा है। लेकिन, भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। गुरुवार की रात करीब नौ बजे भद्रा समाप्त हो रहा है। शुक्रवार की सुबह से त्योहार मनाया जाएगा। शुद्ध के साथ ही औदयिक पूर्णिमा को लेकर दिनभर राखी बांधी जा सकती है। रक्षाबंधन को लेकर राखी बाजार चमक रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार में राखी की बिक्री तेज हो गयी है। आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि गुरुवार 27 अगस्त को सावन पूर्णिमा है। लेकिन, साथ ही भद्रा है। शुद्ध पूर्णिमा नहीं होने के कारण गुरुवार को रक्षाबंधन मनाना उत्तम नहीं है। आचार्य ने बताया कि गुरुवार को महावीर पंचांग के अनुसार रात 8.54 तक भद्रा है। इसी तरह हृषिकेश, अन्नपूर्णा व हनुमान पंचांग के अनुसार 8.5...