रक्षाबंधन : ढाई लाख बहनों ने रोडवेज बसों में किया निशुल्क सफर
मेरठ, अगस्त 30 -- मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की ओर से दी गई निशुल्क यात्रा की सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। मेरठ रीजन में दो दिनों के दौरान करीब ढाई लाख महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त सफर किया। अकेले शुक्रवार को 1,49,033 महिलाओं ने रोडवेज बसों से यात्रा की। उनके साथ 37,080 सहवर्ती यात्रियों ने भी सफर किया। रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज की ओर से महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार सुबह से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। कई मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया गया। हालांकि शनिवार को भी बसों एवं बस अड्डों पर भीड़ रही। शनिवार आधी रात तक महिलाओं के लिए निशुल्क सफर की सुविधा जारी रही. यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.