रांची, अगस्त 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। 'मेरे भैया मेरे अनमोल रतन' और 'बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है' जैसी पावन भावनाओं के साथ राजधानी में शुक्रवार को रक्षाबंधन और श्रावणी पूर्णिमा का पर्व भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। एक ओर जहां भाई-बहन के अटूट प्रेम और समर्पण का त्यौहार धूमधाम से संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर हर-हर महादेव... के जयकारों, मंदिरों में अष्टयाम, भजन-कीर्तन, आरती और भंडारे से पूरा शहर दिनभर भक्तिमय बना रहा। पहाड़ी मंदिर में 40 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Ranchi News: सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़शिव भक्तों का जलाभिषेक श्रावण पूर्णिमा और सावन के अंतिम दिन पहाड़ी मंदिर में करीब 40 हजार शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की। देर शाम पहाड़ी बाबा के दरबार की फूल...