गिरडीह, नवम्बर 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पुलिस ने पहली बार रक्षक एप्प के तहत बगोदर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार रात में यह अभियान बगोदर चौक पर चलाया गया। इसके तहत फोर एवं टू व्हीलर कई वाहनों की जांच की गई। फोर व्हीलर वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाकर चलने की हिदायत दी गई। बाइक चालकों के हेलमेट व डिक्की की जांच की गई। बगैर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों की फटकार लगाई गई एवं हमेशा हेलमेट लगाकर चलने का निर्देश दिया गया। बगैर हेलमेट के बाइक चलने वालों ने फिर एक बार लोकल का हवाला दिया है। जिसपर पुलिस ने फटकार भी लगाई है। पुलिस का कहना था कि जब भी बाइक से चलें हेलमेट पहनना नहीं भूलें। इसे अपनी आदत में शामिल कर लें। थाना प्रभारी विनय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.