अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़। दीनदयाल अस्पताल में भर्ती महिला को रक्त उपलब्ध कराकर हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने उसकी जान बचाई। महिला गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हीमोग्लोबिन काफी कम था। रक्त का प्रबंध तत्काल करना था। मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक डॉ. डीके वर्मा, भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...