कोटद्वार, दिसम्बर 11 -- बेस हॉस्पिटल में गुरूवार को नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मानवता का उदाहरण पेश किया। संगठन के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती रिखणीखाल निवासी संतोषी देवी की पीलिया तथा खून की अत्यधिक कमी के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा मदद की गुहार लगाई गई। सूचना मिलते ही नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के कार्यकर्ता तुरंत बेस हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर संस्था की स्वयंसेवी कुमारी आंचल नेगी का रक्त ग्रुप मरीज से मैच होने पर उन्होंने बिना देर किए तात्कालिक रक्तदान किया, जिससे मरीज की जान सुरक्षित हो पाई। कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पहले भी रक्तदान करते आए हैं और भविष्य में भी तत्पर रहेंगे। संस्था द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की अस्पताल प्रशासन एवं परिजनों ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान...