भदोही, मार्च 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सप्त दिवसीय शिविर चलाया गया है। सोमवार को चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रीति कुमारी द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास एवं प्रार्थना कराया गया। डा. राममूर्ति ने छात्र-छात्राओं के मनोरंजन एवं प्रतिभा विकास के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर आकर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए तथा अपने अनुभव साझा किए। डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा शिविर प्रांगण की साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात थोड़े विश्राम के बाद स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो शिविर स्थल से होकर चकटोडर गांव की मलिन बस्ती तक गई। रैली के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्...