लखीसराय, मई 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । एक ओर जहां लोग रक्तदान करने से कतराते है वहीं जयमंगला वाहिनी परिवार के रक्तवीर सुमित कुमार ने अपने साथियों के साथ रक्तदान कर मानवता का मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- रक्तदाताओं का किया गया सम्मानरक्तदान का अनुभव रविवार को सुमित कुमार ने मां बाला त्रिपुर सुन्दरी रक्तदान समूह बड़हिया के नेतृत्व में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अपने जीवन 50 वां रक्तदान किया। इस दौरान उनके साथी अभिजीत रंजन सिंह 19 वीं, सोनू कुमार ने 20 वीं और रौशन भट्ट ने भी 12 वीं बार रक्तदान किया। सुमित ने जीवन का 50 वीं रक्तदान का अनुभव साझा करते हुए बताया कि रक्तदान करके जो दिल को सुकून मिलता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। रक्तदान करने के बाद बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता ...