कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम घिलोई खास निवासी आचार्य डॉ.रजनीश दुबे को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रदेश सेवा रत्न 2026 सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगरा में संकल्प मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा, जहां एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। डॉ.रजनीश दुबे पिछले कई वर्षों से रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र में उन्हें रक्तवीर और रक्त सिपाही के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होने पर सबसे पहले उनका ही नाम लोगों के मन में आता है। अब तक वह लगभग 79 बार रक्तदान कर चुके हैं और अनेक लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। उनकी इस सेवा भावना के लिए उन्हें पहले भी कई सम्मान ...