घाटशिला, फरवरी 26 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा की ओर से बुधवार को जादूगोड़ा के अग्रसेन भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि जो लोग रक्तदान करते हैं, वह जीवन दान करते हैं। इस दान के बराबर कोई दान नहीं है। यही एक रक्त है, जिसमें अमीर-गरीब एवं जात-पात से ऊपर हटकर लोग सिर्फ मानव सेवा के माध्यम से दान करते हैं। यह दान अनमोल है। यह समाज के लोगों को आपस में जोड़ने का भी काम करता है, महिला मंच का ये काम सराहनीय है। जानकारी के अनुसार, शिविर में कुल तीस यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष रेणुका एवं महिला मंच के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.